RPSC: 900 पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2019 के साक्षात्कार 29 सितंबर से
RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती 2019 के पदों हेतु साक्षात्कार का प्रथम चरण 29 सितंबर से 11 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के
RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती 2019 के पदों हेतु साक्षात्कार का प्रथम चरण 29 सितंबर से 11 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे। आयोग सचिव ने बताया कि प्रथम चरण में 112 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान सरकार ने 2013 के बाद 2019 में पशु चिकित्सा अधिकारी के 900 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। आरपीएसी ने इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अगस्त 2020 में करा ली थी और नवंबर में परिणाम घोषित कर दिए गए थे। आरपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी के 900 पदों के लिए 1878 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था लेकिन कुछ अभ्यर्थियों द्वारा कोर्ट जाने से भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी।